World Cup Qualifiers 2023: वर्ल्ड कप में कल का मैच कौन जीता, जिम्बाब्वे vs नेपाल, वेस्टइंडीज vs यूएसए
World Cup Kal Ka Match, ZIM vs NEP, WI vs USA Kaun Jita: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के पहले मैच को जिम्बाब्वे ने जीतने का काम किया।
World Cup Kal Ka Match, ZIM vs NEP, WI vs USA Kaun Jita: वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबलों का आयोजन किया गया। नेपाल और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया पहला मैच जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 39 रनों से जीत मिली।
जिम्बाब्वे को मिली जीत: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हराकर लीग का आगाज जीत के साथ शुरू किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशल भुरटेल की 99 रन की पारी के दम पर 290 रन बनाने में सफलता हासिल की। लेकिन जिम्बाब्वे ने यह स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

सीन विलियम्स ने जड़ा शतक: जिम्बाब्वे की ओर से विलियम्स ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाया। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया।
वेस्टइंडीज ने जीता मैच: दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 39 रनों से हराया और वर्ल्ड कप क्वालीफायर का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को जीत के लिए 297 रन का टारगेट दिया था, लेकिन अमेरिका टीम 258 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गुंबी, क्रेग एरविन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन: कुशाल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
यूएसए की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, मोनंक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), आरोन जोन्स, सैतेजा मुक्कमल्ला, गजानंद सिंह, शायन जहांगीर, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, काइल फिलिप, सौरभ नेत्रवालकर।












Click it and Unblock the Notifications