World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, South Africa vs Bangladesh
World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में छोटी टीमों ने जिस तरह से उलटफेर किया है उसकी वजह से बड़ी टीमों का गणित दिलचस्प हो गया है। आज एक और रोमांचक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच है। आज के मैच में भी क्रिकेट के फैंस बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रहे हैं।
हालांकि दक्षिण अफ्रीकी की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और आज के मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की रेस में खुद को मजबूत करना चाहेगी। लेकिन बांग्लादेश की निगाहें आग के मैच में बड़ा उलटफेर करके अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी। बांग्लादेश उम्मीद करेगी की आज के मैच में वह अच्छा खेल दिखाकर दक्षिण अफ्रीका के चोकर्स टैग का फायदा उठा सके।

विश्वकप की 10 टीमों में दक्षिण अफ्रीका का रन रेट सबसे अधिक है। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन से मात दी थी। ऐसे में अगर आज दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करती है तो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। भारत के खिलाफ मैच में बांग्लादेश ने 93 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए थे लेकिन इसके बाद टीम एकदम से ताश के पत्तों की तरह से ढह गई।
आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। आज के मैच में बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा और रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। आज दोपहर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है।
पिछले मैच में पेट खराब होने की वजह से कप्तान बवूमा मैच नहीं खेल सके थे उनकी जगह हेनरिक ने 75 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली थी। लेकिन आज बवूमा हेनरिक की जगह टीम में वापस आ सकते हैं। बवूमा ने पिछली तीन पारियों में 59 रन बनाए हैं। लेकिन बवूमा इस साल दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जिसकी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
बांग्लादेश की बात करें तो कंधे की चोट की वजह से तस्कीन अहमद टीम से बाहर रह सकते हैं। लेकिन बांग्लादेश उम्मीद करेगी कि शाकिब अल हसन की आज टीम में वापसी हो। भारत के खिलाफ मैच में वह उपलब्ध नहीं थे। शाकिब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। दिलचस्प बात है कि 2015 के बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच एशिया में पहली बार भिड़ंत हो रही है।
बांग्लादेश संभावित 11
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम
दक्षिण अफ्रीका संभावित 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को येन्सन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी












Click it and Unblock the Notifications