World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta, वर्ल्ड कप में आज का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान
World Cup Mei Aaj Ka Match Kaun Jeeta: 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगज होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों को दो-दो प्रेक्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा। 29 सितंबर यानी कि शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भी बारिश के कारण कई मुकाबले को रद्द किया गया था।
क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल: ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में भारत के कुछ शहरों में क्या बारिश के कारण मुकाबले रद्द किए जाएंगे। साउथ अफ्रीका एक ऐसी टीम है जो हर बार वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार बनकर सामने आती है। लेकिन वर्ल्ड कप में उनका सफर काफी कठिन रहता है। साउथ अफ्रीका की टीम ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बनाई है।

अफ्रीका को मिला है चोकर्स का टैग: यही वजह है की टीम को चोकर्स का टैग दिया गया है। इस साल साउथ अफ्रीका की टीम एक बार फिर काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। टीम में कई ऐसे धुरंधर हैं जो विरोधी खेमों को अकेले दम पर फटखनी देने का काम कर सकते हैं। दूसरी तरफ युवाओं से सजी अफगानिस्तान की टीम हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है।
हैरान कर सकती है अफगानिस्तान: अफगानिस्तान की टीम के पास भारत में इस साल वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका होगा। अफगानिस्तान की टीम कई बड़ी टीमों को टक्कर देने का दम रखती है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर्स भारतीय पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं।
वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वान डेर डुसेन।
वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications