IND vs SA: विराट कोहली शतक के लिए खेले? जानें उन्होंने धीमी पारी के लिए क्या कारण बताया
Virat kohli: विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिएकोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक अहम पारी खेली। वह अपना 49वां वनडे शतक जड़ने में सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा वनडे शतकों के मामले में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।
कोहली ने 121 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रनों बनाए। अपनी बैटिंग और भूमिका को लेकर उन्होंने अहम बयान दिया है। कोहली ने यह भी बताया कि धीमी गति से खेलने के पीछे क्या मकसद था। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अपना दूसरा शतक जड़ा है।

कोहली ने कहा कि बैटिंग के लिए विकेट आसान नहीं था। रोहित और गिल ने शुरुआत अच्छी की और इसे बरकरार रखना था। 10 ओवर के बाद गेंद ने टर्न लेना शुरू कर दिया था। मेरा मकसद था कि साथ में खेल रहे खिलाड़ी के साथ मिलकर लम्बे समय खेलता रहूँ। टीम मैनेजमेंट की तरफ से भी यही कहा गया था, अय्यर ने अच्छी बैटिंग की और हमने मिलकर कुछ रन बनाए।
कोहली ने यह भी कहा कि अय्यर और मेरे बीच एशिया कप में काफी बातचीत हुई। हम नम्बर तीन और चार पर खेलते हैं इसलिए यह साझेदारी जरूरी थी। हम जानते थे कि हार्दिक नहीं है और विकेट गिरने से परेशानी हो सकती है, इसलिए गहराई से बैटिंग करनी होगी। इतने क्राउड के सामने जन्मदिन पर शतक जड़ना बहुत अच्छा है। मैं टीम के सहयोग के लिए खेलने का मौका मिलने को लेकर भगवान का धन्यवाद करता हूं।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेट'फॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं 49 से 50 में गया हूं और 365 दिन लगे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप 49 से 50 कुछ ही दिन में करेंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications