World Cup 2023 की टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले ही वेबसाइट क्रैश, बीसीसीआई पर फूटा फैंस का गुस्सा
World Cup 2023 tickets: वर्ल्ड कप 2023 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भारत के अलग-अलग शहरों में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। स्टेडियम में कुर्सियों को ठीक करने से लेकर साफ-साफाई तक का काम शुरू किया जा चुका है। जिन पिचों पर वर्ल्ड कप के मुकाबले होने है, उनका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। भारत में होने वाले इन सभी मुकाबलों को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं।
टिकटों की बिक्री शुरू: भारत के 10 शहरों में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। 25 अगस्त से फैंस अपने पसंदीदा मुकाबले की टिकट खरीद सकते हैं। बीसीसीआई ने बताया कि 25 अगस्त से वर्ल्ड कप मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर टूर्नामेंट के अहम मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट भी मिलेंगे। जिसके लिए भी फैंस को भुगतान करना होगा।

पहले ही दिन वेबसाइट क्रैश: पहले ही दिन क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट पर गए तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। फैंस ने सोशल मीडिया पर 'बुक माई शो' एप के क्रैश होने की शिकायत की। टिकट बुक करने के लिए फैंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती 40 मिनट तक लगभग साइट क्रैश रहा, जिस कारण कोई भी टिकट की बिक्री नहीं हो सकी।
कई मैचों के टिकट सोल्ड आउट: अभी भारतीय टीम के मुकाबलों के लिए वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध नहीं है। 30 अगस्त के बाद भारतीय टीम के होने वाले मैचों के लिए टिकट की बिक्री शुरू की जाएगी। लेकिन दूसरे देशों के मैचों के टिकट भी सोल्ड आउट हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के शुरुआती चार मैचों की टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। वेबसाइट क्रैश होने के कारण टिकट नहीं खरीद पाने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications