SA vs SL: धोनी के चेले ने कटाई श्रीलंका की नाक, 1 ओवर में दिए 26 रन और फिर....

South Africa vs Sri Lanka, 4th Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। श्रीलंका की टीम को मथीशा पथिराना से बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में मथीशा पथिराना ने अपनी गेंदबाजी से सभी को निराश किया। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए।

क्विंटन ने जड़ा शतक: साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाने का काम किया। वर्ल्ड कप में डि कॉक यह पहला शतक है। श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका को इस मैच के दौरान कभी भी दबाव में नहीं रख सकी। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों पर पूरे मैच के दौरान हावी नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाया।

World Cup 2023 1

एक ओवर में आए 26 रन: पारी का 43वां ओवर करने आए मथीशा पथिराना को एडेन मार्करम ने जमकर धोया। पथिराना के ओवर में हेनरिक क्लासेन ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर मार्करम को स्ट्राइक दिया। दूसरे गेंद पर मार्करम ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पथिराना ने खराब की जो कि पांच रन सहित वाइड के लिए चली गई। तीसरी गेंद पर मार्करम ने शानदार चौका लगाया। वही ओवर की चौथी गेंद भी बाउंड्री पार गई। पांचवी गेंद से दो रन आए। छठी गेंद पर छक्का लगाया और इसके साथ ही ओवर में कुल 26 रन आ गए।

धोनी के चेले ने कटाई नाक: मथीशा पथिराना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में मथीशा पथिराना की गेंदबाजी निखरकर सामने आई थी। पथिराना ने आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करने का काम किया था।

श्रीलंका के लिए वह सबसे बड़े हथियार माने जा रहे हैं लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मैच में वह बिल्कुल ही बेरंग नजर आए। धोनी के चेले का लचर प्रदर्शन देखकर फैंस भी खुश नहीं है। बता दें कि इस मैच में एडेन मार्करम 54 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट हो गए। वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले किसी बल्लेबाज ने इतनी कम गेंदों में शतक नहीं लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+