World Cup SA vs NED Live: नीदरलैंड्स ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को हराया

South Africa vs Netherlands 15th Match Live: टी20 वर्ल्ड कप की तरह नीदरलैंड्स ने इस बार भी एक बड़ा धमाका कर दिया है। इस बार भी दक्षिण अफ़्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन जड़े।

जवाबी पारी में खेलते हे दक्षिण अफ़्रीकी टीम के खिलाड़ी क्रीज पर टिकने में नाकाम रहे। एक के बाद एक सभी खिलाड़ी आउट होते चले गए। किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली और अंततः टीम 207 रन बनाकर आउट हो गई। नीदरलैंड्स ने 38 रन से मैच जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

South Africa vs Netherlands  1

LIVE Feed
Oct 17, 2023, 11:02 PM IST

हो गया उलटफेर

नीदरलैंड्स ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया, दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से पराजित कर दिया। इस वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। धर्मशाला में नीदरलैंड्स ने जीत दर्ज की है।
Oct 17, 2023, 10:58 PM IST

दक्षिण अफ़्रीकी टीम को नीदरलैंड्स ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में 13 रनों से हराकर उलटफेर किया था, इस बार वनडे वर्ल्ड कप में वही होने जा रहा है
Oct 17, 2023, 10:48 PM IST

दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट क्रीज पर है लेकिन रन सिर्फ 184 बन पाए हैं, हार सामने दिखाई देती हुई
Oct 17, 2023, 10:26 PM IST

कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं, दक्षिण अफ्रीका ने अपने 9 विकेट गंवा दिए और नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप के बाद यहाँ भी दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली है
Oct 17, 2023, 10:15 PM IST

एक और विकेट

कोएट्जी भी आउट होकर चलते बने, वह 22 रन बनाकर लौटे, दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया अपना आठवां विकेट
Oct 17, 2023, 10:08 PM IST

मिलर आउट

शानदार बैटिंग कर रहे डेविड मिलर भी चलते बने, वह 43 रनों के निजी स्कोर पर वैन बीक का शिकार बन गए
Oct 17, 2023, 9:59 PM IST

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है, डेविड मिलर और कोट्जी क्रीज पर टिककर खेल रहे हैं
Oct 17, 2023, 9:40 PM IST

मार्को यानसेन भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 109/6, अब एक और उलटफेर होता हुआ दिख रहा है
Oct 17, 2023, 9:17 PM IST

विकेट टाइम

नीदरलैंड्स को पांचवीं सफलता मिल गई, वैन बीक ने हेनरिक क्लासेन को 28 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया
Oct 17, 2023, 9:06 PM IST

हेनरिक क्लासेन 18 और डेविड मिलर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं, दोनों ने पारी को संभाला है और दक्षिण अफ्रीका का कुल स्कोर 76/4 है
Oct 17, 2023, 8:43 PM IST

दो विकेट और गिरे

वैन डर डुसेन 4 और मार्कराम 1 रन बनाकर आउट हो गए, यहाँ कुछ बड़ा हो रहा है, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 47/4
Oct 17, 2023, 8:33 PM IST

एक और विकेट गिरा, टेम्बा बवुमा को 16 रन के निजी स्कोर पर विंड डर मर्व ने आउट कर दिया
Oct 17, 2023, 8:21 PM IST

डी कॉक आउट

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे डी कॉक आउट हो गए, वह 20 रन के निजी स्कोर पर एकरमैन की गेंद पर आउट हुए, 36/1
Oct 17, 2023, 8:04 PM IST

3 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है
Oct 17, 2023, 8:00 PM IST

दक्षिण अफ़्रीकी टीम का खाता खुल गया है, डी कॉक एक बाउंड्री जमा चुके हैं, स्कोर 8 रन है
Oct 17, 2023, 7:55 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपन करने क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बवुमा शुरुआत करने के लिए आए हैं
Oct 17, 2023, 7:24 PM IST

नीदरलैंड्स की पारी समाप्त

नीदरलैंड्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया है, एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली, उनके अलावा आर्यन दत्त ने नाबाद 23 रन जड़े
Oct 17, 2023, 7:07 PM IST

वैन डर मर्व को लुंगी एनगिडी ने आउट कर दिया, वह 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए
Oct 17, 2023, 7:05 PM IST

एडवर्ड्स की फिफ्टी

स्कॉट एडवर्ड्स ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जड़ दी, नीदरलैंड्स का स्कोर 7 विकेट पर 200 रन हो गया है
Oct 17, 2023, 6:51 PM IST

एडवर्ड्स और वैन डर मर्व ने क्रीज पर टिकने की हिम्मत दिखाई है, वैन डर मर्व तेज बैटिंग कर रहे हैं, 167/7
Oct 17, 2023, 6:44 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर 150 का आंकड़ा पार कर गया है, हालांकि इन रनों से दक्षिण अफ़्रीकी लाइनअप पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा
Oct 17, 2023, 6:20 PM IST

नीदरलैंड्स का छठा विकेट भी गिर गया है, निदामनुरु भी 20 के निजी स्कोर पर चलते बने हैं
Oct 17, 2023, 6:02 PM IST

100 के पार स्कोर

26 ओवर में नीदरलैंड की टीम ने 104 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं।
Oct 17, 2023, 5:39 PM IST

नीदरलैंड को पांचवां झटका

साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट लुंगी एनगिडी की गेंद पर मार्को जेनसन को कैच दे बैठे।
Oct 17, 2023, 5:35 PM IST

20 ओवर में 81 रन

20 ओवर के बाद नीदरलैंड की टीम ने चार विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं।
Oct 17, 2023, 5:14 PM IST

कॉलिन एकरमैन बोल्ड

कॉलिन एकरमैन को गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 12 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। नीदरलैंड ने 50 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है।
Oct 17, 2023, 5:07 PM IST

50 रन पूरे

एकरमन के साथ सायब्रांड पारी को संभालने का काम कर रहे हैं। नीदरलैंड ने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
Oct 17, 2023, 4:53 PM IST

बास डी लीडे आउट

कैगिसो रबाडा ने बास डी लीडे को 2 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया।
Oct 17, 2023, 4:38 PM IST

नीदरलैंड को डबल झटका

नीदरलैंड का दूसरा विकेट गिर चुका है। ओडवड 25 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए।
Oct 17, 2023, 4:30 PM IST

विक्रमजीत सिंह आउट

कैगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिला दी है। विक्रमजीत सिंह को रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+