Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका की टीम बेहतरीन फार्म से गुजर रही है। साउथ अफ्रीका के सभी बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं। साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 7 वनडे मैच खेले गए हैं। इन सात वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था।

नीदरलैंड को जीत की तलाश: साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड वनडे में अपनी पहली जीत की तलाश में है। नीदरलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। नीदरलैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में अब तक खेल दो मैच में लीडे ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। लीडे ने कुल 5 विकेट लिए और इसके साथ ही उनके बल्ले से 85 रन भी निकले हैं। वहीं टीम के लिए कॉलिन एक्रम ने भी बल्ले से बेहतरीन काम किया है। एक्रम ने अभी तक वर्ल्ड कप में 86 रन बनाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर एक बार फिर से नीदरलैंड की उम्मीदें टिकी होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

डिकॉक पर रहेगी नजर: साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के बल्ले से टीम के लिए लगातार रन निकल रहे हैं। अब तक खेल दोनों मैचों में डिकॉक ने शतक लगाने का काम किया है। इससे पहले वर्ल्ड कप में उनके नाम एक भी शतक नहीं था, लेकिन इस साल शुरुआती दो मैचो में ही उन्होंने दो शतक जड़ दिए हैं। ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ भी डिकॉक एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्ज़ी।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+