सचिन के बगल में बैठकर मैच देखते नजर आए सद्गुरू, फैंस बोले- 'कौन कहता है धार्मिक होने से GOD नहीं मिलते'
Sachin and Sadguru video: रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 फाइनल से पहले आध्यात्मिक गुरू सद्गुरु इस मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। 20 सालों में पहली बार वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने थे। इस दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मैच देखने पहुंचे थे। ट्विटर पर अब सचिन और सद्गुरू का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में सचिन तेंदुलकर और सद्गुरू एक दूसरे के साथ बैठे दिख रहे हैं। ऐसे में क्लिप देखते ही लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने कहा कि किसने कहा है कि धार्मिक होने से भगवान नहीं मिलते। देखिये सचिन तेंदुलकर के बगल में सद्गुरू बैठे हैं। एक ने कहा कि वे सद्गुरू से क्या बात कर रहे हैं।

सचिन और सद्गुरू को साथ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइडेट हो गए और कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि ये मैच में सबसे अच्छा नजारा है। सचिन और सद्गुरू का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
इससे पहले अहमदाबाद पहुंचकर 'मास्टर ब्लास्टर' ने कहा कि मैं यहां शुभकामनाएं देने आया हूं। उम्मीद है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगी और दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि आज एक अरब से अधिक नागरिकों की प्रार्थनाओं का उत्तर मिलेगा। सचिन ने ट्विटर पर भारत को चीयर करते हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की।












Click it and Unblock the Notifications