World Cup: रोहित शर्मा ने ड्रिंक्स में क्या किया जो विकेटों की लगी झड़ी, जानें पूरी कहानी
India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप में मुकाबला पुणे में हो रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाजों ने धमाका करते हुए भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।
बांग्लादेश के लिए लिटन दास और तंजिद बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। शुरुआती पांच ओवरों में धीमी गति से बल्लेबाजी करने के बाद दोनों ने ही हाथ खोले और दनादन शॉट भी जमाए। रोहित शर्मा के लिए इन दोनों की भागीदारी को तोड़ना मुश्किल हो गया था।

14 ओवर में बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 90 रन जमा डाले थे। इसके बाद ड्रिंक्स का समय आ गया और यहाँ से गेम बदल गया। रोहित शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में बात की। टीम हडल में रोहित शर्मा ने अपनी रणनीति बताई। सभी खिलाड़ियों को एकजुट करते हुए भारतीय कप्तान ने कुछ कहा।
रोहित ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करने का काम किया और यह मोटिवेशन काम भी कर गया। ड्रिंक्स के तुरंत बाद कुलदीप यादव गेंदबाजी करने के लिए आए और विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप ने फिफ्टी जमाने वाले तंजिद को पगबाधा आउट कर दिया।
तंजिद के आउट होने के बाद विकेट लेने का का रास्ता खुल गया, एक और विकेट मिल गया। इस बार रविन्द्र जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और स्टैंड इन कप्तान नजमुल शान्तों को आउट कर दिया। शान्तों भी पगबाधा आउट होकर चलते बने, बाद में सिराज ने मेहदी को आउट किया। बाद में जडेजा ने एक और विकेट लेते हुए फिफ्टी जड़ने वाले लिटन दास को आउट किया।
शाकिब अल हसन पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह शान्तों कप्तानी कर रहे हैं। शाकिब के नहीं होने से बांग्लादेश को निश्चित रूप से झटका लगा होगा। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले मैच के 11 खिलाड़ी खेल रहे।












Click it and Unblock the Notifications