PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की ख़ुशी गम में बदली, पाकिस्तानी टीम पर ICC की बड़ी कार्रवाई
Pakistan fined for slow over rate: पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में जीत दर्ज की थी। बारिश के बाद पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से विजेता घोषित कर दिया आगे था। पाकिस्तान को कीवी टीम की तरफ से 402 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया आगे था।
पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती चली गई। इस वजह से उनको निर्धारित ओवर पूरे करने में भी समय लग गया। आईसीसी ने इस मामले में अपना संज्ञान लिया है। आईसीसी ने धीमे ओवर रेट की वजह से पाकिस्तानी टीम को सजा देने की घोषणा कर दी है।

आईसीसी आचार संहित के कोड ऑफ़ कंडक्ट 2।22 के अनुसार धीमे ओवर रेट की वजह से पाकिस्तानी टीम के ऊपर जुर्माना लगाने का ऐलान हुआ है। पाकिस्तानी टीम के ऊपर 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। हर ओवर के हिसाब से 5 फीसदी मैच फीस का जुर्माना खिलाड़ियों के ऊपर लगाया जाता है।
बाबर आज़म ने ओवर रेट को लेकर गलती स्वीकार कर ली है और अब मामले में किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होगी। मैदानी अम्पायर पॉल विल्सन और रिचर्ड कैटलब्रो के अलावा तीसरे अम्पायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और जोएल विल्सन ने पाक टीम के ऊपर चार्ज लगाए थे। इसके बाद मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने टीम के ऊपर कार्रवाई की।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान मुकाबले के दौरान भी पाकिस्तानी टीम ओवर रेट के मामले में पीछे थी। उस समय 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना पाक टीम के ऊपर लगाया गया था। वह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाक टीम के गेंदबाजों की पिटाई हुई। न्यूजीलैंड की टीम ने 401 रनों का स्कोर खड़ा किया। रचिन रविन्द्र ने शतकीय पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने खेलते हुए 1 विकेट पर 200 का स्कोर खड़ा किया। बारिश के बाद मैच रुका और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया। फखर जमान ने शतक जड़ा।












Click it and Unblock the Notifications