PAK vs ENG: पाकिस्तान वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर, टॉप 4 टीमों का निर्धारण हुआ
Pakistan vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम लीग चरण के मैच से पहले एक आंकड़ा आया था। इसमें सामने आया था कि अगर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर लेती है, तो पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान को काफी कम गेंदों में अपना नाम करना था। टॉप चार टीमें निर्धारित हो गई हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ मिलने वाला स्कोर पाकिस्तान को 2.4 ओवरों में चेज करना है। ऐसे में अब यह काम नामुमकिन हो गया है। पाकिस्तान की टीम 16 गेंदों में कितना स्कोर बना सकती है। सभी 16 गेंदों में भी अगर छक्के जड़े जाए, तो स्कोर 96 रन होगा। इंग्लैंड ने इससे ज्यादा रनों का स्कोर बना दिया है।

इंग्लैंड की टीम ने 120 से भी ज्यादा रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। अब पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। पहले खेलने पर पाक टीम को इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी 13 रनों पर आउट करने थे। अब इंग्लैंड पहले बैटिंग कर पाकिस्तान का सपना तोड़ चुका है।
World Cup: भारत से ही कुछ सीख लो, पूर्व कप्तान ने पाकिस्तानी टीम को लगाई फटकार
अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 300 का स्कोर खड़ा करती, तो इंग्लैंड को 13 रनों पर आउट करना होता। यह काम भी मुश्किल था। जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और वहीँ से तय हो गया कि अब पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलेगी। कीवी टीम नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे है। पाक टीम का अभियान लीग चरण तक ही सीमित रह गया, पाक टीम के फैन्स को काफी बड़ा झटका लगा है।
भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवम्बर को मुंबई में खेला जाएगा। 16 नवम्बर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications