IND vs PAK: बाबर आज़म को सिराज ने टिकाये घुटने, बोल्ड होने के बाद भौचक्के रह गए पाक कप्तान
IND vs PAK, Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने भारत के खिलाफ अच्छी बैटिंग की और रन बनाने में भी सफल रहे। भारत के खिलाफ अपनी कुल औसत के हिसाब से वह ज्यादा रन बनाकर आउट हुए। रिज़वान के साथ मिलकर बाबर आज़म ने अहम भागीदारी की और भारत के लिए परेशानी खड़ी की।
जमकर खेल रहे पाकिस्तानी कप्तान ने सिराज की धुनाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाबर आज़म और रिज़वान ने मिलकर मोहम्मद सिराज की गेंदबाजों को निशाना बनाया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार भागीदारी की।

बाबर आज़म ने 57 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक जमा दिया। वह अच्छे टच में दिख रहे थे लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वह अपनी एक गलती के कारण पवेलियन लौट गए। बाबर आज़म को मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसे आउट किया कि वह सिर्फ देखते रह गए।
सिराज की गेंद पड़ने के बाद अंदर आई और बाबर ने इसे सीधा खेलने के बजाय आड़े बैट से खेलने की कोशिश की। गेंद निकलकर स्टम्प्स में जाकर लग गई और बाबर आज़म की पैर का अंत हो गया। वह 58 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सिराज ने क्रॉस सीम से गेंदबाजी की थी और उनकी यह योजना सफल रही।
सिराज की गेंदों पर रन भी आए थे। पहले ओवर में उन्होंने तीन चौके दिए लेकिन अब्दुल्लाह शफीक और बाबर आज़म को वह आउट करने में सफल रहे। टीम इंडिया को सिराज ने दो बड़े विकेट दिलाए। एशिया कप में भी बाबर आज़म हार्दिक पांड्या की गेंद पर कुछ इसी तरह से आउट हुए थे।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। यह फैसला सिराज और पांड्या ने सही साबित कर दिया। दोनों ने 1-1 विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम को पीछे धकेलने का काम किया लेकिन बाबर आज़म और रिज़वान ने मिलकर पारी को संभाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications