PAK vs SA: बजरंग बली के भक्त और अंपायरों की साजिश ने हरा दिया, पाक की हार के बाद बहानेबाजी शुरू
PAK vs SA: पाकिस्तान के लिए अब वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मैच में पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की यह लगातार चौथी हार है। अभियान काफी खराब रहा है।
पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम महज 270 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। कप्तान बाबर आज़म ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाए। वह 50 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके ग्लव्स में गेंद लगने के बाद रिव्यू से थर्ड अम्पायर ने आउट दिया। इस पर सवाल खड़े हुए थे। बाबर आज़म के अलावा साउद शकील ने भी 52 रन बनाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट हुए। एक समय ऐसा आ गया था जब पाकिस्तान जीतने की रेस में था। केशव महाराज और शम्सी क्रीज पर थे। शम्सी अम्पायर्स कॉल की वजह से नॉट आउट रहे और बाद में केशव महाराज ने चौके से टीम को जीत दिला दी।
केशव महाराज बजरंग बलि के भक्त हैं। उनके चौके से पाक को हार मिली। इसके बाद केशव महाराज की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई। इसके आलवा यह भी कहा गया कि अम्पायरों नी साजिश के कारण पाकिस्तानी टीम को इस मैच में हार मिली। ऐसा कहने वाले पाकिस्तानी फैन्स ही थे।












Click it and Unblock the Notifications