IND vs AUS: 0,0,0 पर OUT हुए तीन बल्लेबाज, वर्ल्ड कप में भारत की शुरुआत देख फूटा फैंस का गुस्सा
World Cup 2023 Ishan Kishan Rohit Sharma: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। भारत के तीन अहम बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को खेलने का मौका दिया गया था। लेकिन वह वर्ल्ड कप के बड़े मौके का फायदा नहीं उठा पाए।
2 रन पर गिरे तीन विकेट: मिचेल स्टार्क की गेंद पर बड़ी शॉट लगाने की कोशिश में ईशान किशन स्लिप में कैमरुन ग्रीन को अपना कैच दे बैठे। किशन के खराब शॉट की आलोचना सोशल मीडिया पर फैंस भी कर रहे हैं। ईशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर भी गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। जोश हेडलवुड की गेंद पर रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। भारत ने 2 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए।

रितिका सजदेह हुई मायूस: रोहित शर्मा थोड़े से अनलकी भी रहे। क्योंकि उन्हें अंपायर्स कॉल पर आउट दिया गया। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा के साथ-साथ स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी बहुत दुखी नजर आई। भारत ने अपना रिव्यू नहीं गंवाया, लेकिन रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। अगर यहां पर अंपायर ने रोहित शर्मा को नॉट आउट दिया होता तो अंपायर्स कॉल के हिसाब से वह आउट नहीं माने जाते।
फैंस का फूटा गुस्सा: सोशल मीडिया पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन देख फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। भारत को अगर इस मैच को जीतना है तो फिर केएल राहुल और विराट कोहली को एक बड़ी साझेदारी बनानी होगी। भारत के लिए इन दोनों ही बल्लेबाजों को एक लंबी पारी खेलने होंगे। भारतीय फैंस को एक बार फिर कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications