NED vs BAN: हार के बाद बांग्लादेशी फैन ने खुद के मुंह पर मारा जूता, खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा
Netherlands vs Bangladesh, 28th Match: बांग्लादेश के लिए अब तक वर्ल्ड कप बहुत खराब गुजारा है। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप का आगज अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ किया था। लेकिन बांग्लादेश की टीम इस जीत के लय को बरकरार नहीं रख सके। कोलकाता के ईडन गार्डन में नीदरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश को शनिवार को हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल से लगभग बाहर: साउथ अफ्रीका के बाद नीदरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत हासिल कर ली है। वहीं वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने लगातार पांच मुकाबले गंवा दिया है। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। बांग्लादेश के छह मैच में दो अंक है। अगर आने वाले तीन मुकाबले बांग्लादेश की टीम जीत भी लेती है तो उसके आठव अंक हो पाएंगे और वह सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी नहीं है।

87 रनों से मिली हार: नीदरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को बांधे रखा। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रनों पर ऑल आउट हो गई> जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 42 ओवर में ही 142 रनों पर ऑल आउट हो गई और 87 रनों से मैच गंवा बैठी। इस हार के साथ ही बांग्लादेश के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन मेहदी हसन मीराज ने बनाने का काम किया। उन्होंने 40 गेंद में 35 रन बनाए।
फैन ने खुद को जूते से मारा: बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए कोलकत्ता में बड़ी तादाद में बांग्लादेशी फैंस पाए गए। बांग्लादेशी फैंस लगातार अपनी टीम को चीयर करते हुए नजर आए। लेकिन टीम के शर्मनाक हार के बाद एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस फैन ने जूता उठा लिया और जूते से खुद को मारना शुरू कर दिया। फैन के मुताबिक यह बांग्लादेशी खिलाड़ियों को तो जूते से नहीं पीट सकता हूं, लेकिन खुद को मार कर या तसल्ली दे रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications