World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, देखें वायरल वीडियो

Indian Team in Ahmedabad: दिल्ली में अफगानिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद भारतीय टीम अब एक बड़े मुकाबले में खेलने के लिए तैयार है। बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 14 अक्टूबर की दोपहर को खेला जाएगा।

आज दोपहर टीम इंडिया उड़ान भरकर अहमदाबाद पहुँच गई। भारतीय टीम के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है। दोनों के बीच प्रतिद्वन्द्वता लम्बे समय से चली आ रही है और वर्ल्ड कप मैच तो और ज्यादा खास हो जाता है।

team india

भारतीय टीम का वीडियो सामने आया है, खिलाड़ी अपनी बस से बाहर आ रहे हैं और उनका स्वागत किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम भी होने वाला है। इस मैच को ख़ास बनाने के लिए ऐसा किया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने महज 63 गेंदों में ही शतक जमा दिया था। भारतीय टीम ने 35 ओवरों में ही 273 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया था। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी 6 विकेट के अंतर से पराजित किया था।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+