Virat Kohli: 13 साल पहले विराट कोहली ने जो कहा वो कर दिखाया, पूरी हुई ये बड़ी ख्वाहिश
Virat Kohli old tweet news: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में रविवार को साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। कोहली की इस उपलब्धि के बाद लगातार विराट की तारीफ की जा रही है।
कोहली ने कर ली सचिन की बराबरी: अपने वनडे करियर का 49वां वनडे शतक जड़कर उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक लगाने का कारनामा किया था। विराट कोहली आने वाले मैचों में सचिन के इस रिकॉर्ड को पछाड़कर आगे भी बढ़ सकते हैं। कोहली ने सचिन के मुकाबले बेहद कम पारियों में अपना 49 शतक पूरा किया है।

वायरल हो रहा पुराना ट्वीट: विराट कोहली की इस पारी के बाद उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। विराट कोहली का 13 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस समय विराट कोहली की उम्र महज 22 साल की थी। 16 मार्च 2010 को विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अपनी टीम के लिए आने वाले समय बहुत सारा रन बनाना चाहता हूं।
अब तक जड़े हैं 79 शतक: तीनो फॉर्मेट को मिलाकर विराट कोहली के नाम अब 79 शतक हो गए हैं। विराट कोहली ने 49 वनडे इसके अलावा एक T20 शतक जड़ा है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी विराट कोहली अब तक 29 शतक लगा चुके हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान विराट कोहली ने कुल 79 शतक जड़ा है। विराट कोहली के पास इसी वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा।
जीत के बाद कही यह बात: मैच के बाद विराट कोहली ने अपनी पारी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमारे लिए बहुत बड़ा मुकाबला था और टूर्नामेंट की सबसे मुश्किल टीम से हमें भिड़ना था। मैं यहां बस अच्छा परफॉर्म करना चाहता था। मेरा जन्मदिन था तो ऐसे में यह दिन खास हो गया था। आज मैं और अच्छा करना चाहता था। ओपनर्स से तेज शुरुआत मिली तो फिर हमें लगा कि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी पिच स्लो होती चली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications