IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का प्रीव्यू, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11, कब और कहां देखें मैच

India vs South Africa Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस वर्ल्ड कप में धमाका करने में सफल रही हैं। भारतीय टीम ने सात मैच खेलकर सभी जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 7 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में भी जगह मिल गई है। अब दोनों के बीच मैच होगा।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। टीम इंडिया का विजय रथ रोकने का प्रयास दक्षिण अफ्रीका करेगी। हालांकि उनके लिए यह काम इतना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया हर विभाव में सॉलिड खेल दिखाने में सफल रही है।

india vs south africa

भारतीय टीम बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन है। यही बात दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भी लागू होती है। ऐसे में एक रविवार को एक कड़ा मुकाबला कोलकाता के दर्शकों को देखने को मिल सकता है। हालांकि इस वर्ल्ड कप में अब तक कम ही मैच करीबी अंतर वाले रहे हैं।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका मैच कब और कहां है

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर 1 बजकर 30 मिनट पर मौजूद रहेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच का लाइव प्रसारण टीवी और ओटीती दोनों जगह होगा। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार पर भी मैच मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच और मौसम का अपडेट

कोलकाता की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद होने के साथ गेंदबाजों के लिए भी कुछ न कुछ रहता है। इस बार भी ऐसा हो सकता है। मौसम की बात की जाए, तो बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि आसमान में बादल छाये रहेंगे। बारिश की संभावना 5 फीसदी से भी कम है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बवुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+