IND vs PAK: कुलदीप ने पाकिस्तान के चाचू और शकील मियां को दिन में दिखाए तारे, 1 ओवर में पलटा मैच

world cup 2023, India vs Pakistan: भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनर्स ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखने का काम किया। रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी ने बाबर आजम पर प्रेशर बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए।

कुलदीप ने किया कमाल: पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कुलदीप यादव ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया। कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

India vs Pakistan 1

एक ही ओवर में झटके दो विकेट: कुलदीप यादव ने पहले सऊद शकील को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कुलदीप ने इसी ओवर में इफ्तिखार अहमद को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान के चाचू कुलदीप यादव की गेंद पर सिर्फ एक चौका जड़कर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने पूरी तरह से मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया। भारत की कोशिश पाकिस्तान को जल्द से जल्द ऑल आउट करने की होगी।

बुमराह ने भी बरपाया कहर: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपना दमखम दिखाया। कुलदीप यादव के बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह को कप्तान ने वापस बुलाया। जसप्रीत ने वापस आते ही मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। बुमराह ने रिजवान को 49 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत के ओवरों में बिखर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+