IND vs AUS Final: स्टेडियम में छाया सन्नाटा, 597 रन बनाने वाले रोहित रहे फिर अनलकी, रूठी किस्मत
India vs Australia, Final Rohit Sharma: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। इस पूरे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में भारतीय टीम को शुरुआत दिलाने का कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित शर्मा ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज को बरकरार रखा। जोश हेजलवुड पर रोहित शर्मा ने दबाव बनाने का काम किया और उनके ओवर में खूब सारे रन बटोरे।
शुभमन गिल रहे फ्लॉप: मिचेल स्टार्क की गेंद पर शुभमन गिल एडम जैम्पा के हाथों कैच आउट हो ।गए कैच आउट होने के बाद शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए। शुभमन गिल बड़े शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। शुभम गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने आते ही तेज गति से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने चौकों की हैट्रिक लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा तेज गति रन बना रहे थे लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा आउट हो गए।

हेड ने पकड़ा जबरदस्त कैच: ग्लैन मैक्सवेल के ओवर में अधिक से अधिक रन बटोरने के चक्कर में रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित शर्मा का कैच ट्रैविस हेड ने पीछे भागते हुए पकड़ा। फाइनल मुकाबले का यह जबरदस्त कैच करार दिया जा रहा है। रोहित शर्मा एक बार फिर से 47 के स्कोर पर आउट हुए। फाइनल से पहले सेमीफाइनल में भी रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 के स्कोर पर ही आउट हो गए थे।
597 रन बनाकर किया कमाल: रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस रोहित शर्मा की किस्मत पर निराशा जाहिर कर रहे हैं। रोहित शर्मा की किस्मत उनसे रूठी हुई है। इस वर्ल्ड कप में वह पांचवीं बार 40 और 50 के बीच में आउट हुए हैं।
वहीं रोहित शर्मा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद तेज गति से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठते हैं। वर्ल्ड कप के 11 पारियों में रोहित ने 54.27 की औसत और 125.97 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया है। इस दौरान रोहित ने 31 छक्के लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications