World Cup 2023: नंबर चार पर पांच खिलाड़ी फेल, वर्ल्ड कप से पहले भारत को मिला नया गेल!
world Cup 2023 news updates: इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने का प्रयास करेगी। भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें लगातार युवाओं पर बनी हुई है। इस बीच भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींच लिया।
नंबर चार के लिए परफेक्ट: भारत को नंबर चार पर लंबे समय से बाएं हाथ के बल्लेबाज की तलाश थी ऐसे में तिलक वर्मा को इस पोजिशन के लिए टीम में चुना जा सकता है। तिलक वर्मा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। तिलक वर्मा भी गेल की तरह बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

इन खिलाड़ियों को आजमाया गया: वनडे में केदार जाधव को नंबर 4 स्थान पर आजमाया गया। लेकिन तीन मैचों में, वह केवल 9.00 के औसत से केवल 18 रन ही बना सके। भारत ने वनडे में ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर उतारने की भी कोशिश की। उन्होंने नंबर 4 स्थान पर तीन बेहद महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जुलाई 2022 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 113 गेंदों पर 125 रन बनाए और भारत को जीत दिलाई, लेकिन बाद में साधारण नजर आए। उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 32.80 की औसत और 97.61 की स्ट्राइक रेट से 492 रन बनाए हैं।
रहाणे भी रहे हैं फ्लॉप: सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी उन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने वनडे में नंबर 4 पर खेलने के लिए उतारा गया। रहाणे ने 25 पारियों में 36.7 की औसत से 843 रन बनाए। केएल राहुल ने भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छी भूमिका निभाई। शीर्ष पर रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के बाद नंबर चार पर वह टीम को मजबूती प्रदान करने का काम करते रहे।
सूर्यकुमार का नहीं चला बल्ला: भारतीय टीम के लिए हाल के दिनों में सबसे निराशाजनक फैसलों में से एक सूर्यकुमार यादव को नंबर 4 पर भेजना रहा है। वह इस पोजिशन पर केवल 6.00 की औसत से केवल 30 रन बना सके। टी-20 टीम में उनकी निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका है, लेकिन वनडे में वह अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications