World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्टेडियम में दिखेंगे 70 हजार विराट कोहली! जानिए क्या है माजरा?
World Cup 2023: विश्वकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है, भारत का मुकाबला 05 नवंबर को भारत में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले स्थान यानी कि कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। खास बात ये है कि इसी दिन भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली का जन्मदिन भी है।

इस दिन को बेहद स्पेशल बनाने के लिए बंगाल क्रिकेट एसो. की ओर से खास तैयारी की जा रही है। सीएबी के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन चाहता है कि ये दिन विराट कोहली और उनके फैंस के लिए यादगार बने।
विराट कोहली का मुखौटा बांटने की तैयारी
इसलिए उसने इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों को फ्री में विराट कोहली का मुखौटा या मास्क बांटने की योजना बनाई है। अगर उसकी इस योजना को आईसीसी की ओर से स्वीकृति मिल जाती है तो उस दिन आपको मैदान में 1 कोहली नहीं बल्कि 70,001 कोहली देखने को मिलेंगे क्योंकि आशा जताई जा रही है कि उस दिन मैच देखने के लिए स्टेडियम में करीब 70 हजार दर्शक मौजूद रहेंगे। इसलिए एक कोहली को मिलाकर स्टेडियम में सत्तर हजार एक कोहली नजर आएंगे।
केट काटने और स्मृति चिह्न देने की तैयारी
यही नहीं एसोसिएशन की प्लानिंग में मैच से पहले किंग कोहली से केट कटवाने और उन्हें एक स्मृति चिह्न को प्रदान करना भी शामिल हैं।
आईसीसी इस प्रस्ताव को हरी झंडी देगा!
स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि 'आईसीसी उनके इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे देगा।' अगर ऐसा होता तो निश्चित रूप से ये विश्वकप में अनोखा इवेंट होगा।
साल 2013 में तेंदुलकर को मिला था स्पेशल ट्रीटमेंट
मालूम हो कि साल 2013 में बंगाल क्रिकेट संघ ने 'गॉड ऑफ इंडियन' क्रिकेट के नाम से विख्यात सचिन तेंदुलकर के लिए ऐसा ही इवेंट प्लान किया था। तेंदुलकर का वो 199 वां टेस्ट मैच था। वो पल आज भी सचिन समेत सभी भारतीयों के दिलों में जिंदा है।
कोहली ने विश्वकप में शानदार पारियां खेली हैं
गौरतलब है कि विराट कोहली ने विश्वकप में अभी तक शानदार पारियां खेली हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वो जीरो पर आउट हुए थे लेकिन इसके पहले के सारे मैचों में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।
एक में शतक और तीन में अर्धशतक बना डाले
वो विश्वकप के 6 मैचों में से एक में शतक और तीन में अर्धशतक ठोक चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार सैकड़ा जड़ा था तो वहीं कोलकाता में वो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। आपको बता दे कि विराट कोहली की गिनती विश्न के टॉप प्लेयर्स में होती हैं।
कोहली ने सालों से पराठा नहीं खाया है
वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर शानदार खेल दिखाने वाले विराट कोहली ने सालों से पराठा नहीं खाया है और वो ऑयली फूड और स्वीट्स से बहुत दूर रहते हैं। वो एक टफ डाईट चार्ट फॉलो करते हैं और इसी वजह से वो अपने हमउम्र खिलाड़ियों की तुलना में काफी ऊर्जावान नजर आते हैं। खैर उम्मीद की जा रही है अपने जन्मदिन वो कोलकाता में भी शानदार खेल दिखाएंगे और भारत की जीत का सिलसिला यहां भी बररकरार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications