IND vs ENG: लगातार कोहली की चर्चा पर गंभीर का मजाक, जानें मयंती लैंगर को उन्होंने क्या कहा

Gautam gambhir: विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में अब तक धाकड़ खेल दिखाया है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन 87 रन बनाकर टीम को संभाला था।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्स के शो में गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में हुई बातचीत पर मजाक किया। शो की होस्ट मयंती लैंगर को गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हँसी जरुर आएगी।

gambhir and mayanti

इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले शो के दौरान विराट कोहली और उनकी फॉर्म तथा आंकड़ों के बारे में चर्चा चल रही थी। लगातार इस बारे में बात हो रही थी। इसके बाद कोहली की चर्चा समाप्त हुई और रोहित शर्मा के बारे में बातचीत हुई, तब गंभीर बोले।

मयंती लैंगर के साथ गौतम गंभीर ने मजाक किया। उन्होंने कहा कि अंततः आप उसकी बात कर रही हो, जो इस वर्ल्ड कप में काफी शानदार रहे हैं। गंभीर ने मजाक में ही ऐसा कहा था। वह खुद को यह कहने से रोक नहीं पाए, सबकी मुस्कान भी बाहर आ गई।

लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली का बल्ला बिलकुल भी नहीं चल पाया। वह 9 गेंदों में बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ 95 रन बनाने में सफल रहे थे, इस बार कुछ और ही होना था।

हालांकि रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोला। वह 87 रनों का स्कोर करने में सफल रहे थे। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को 100 रनों के बड़े अंतर से जीता, भारत की यह लगातार छठी जीत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+