World Cup final 2023: भारत या ऑस्ट्रेलिया कौन बनेगा विश्वविजेता? क्या कहते हैं सितारे?

World Cup final 2023, India vs Australia: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल का महामुकाबला होने जा रहा है, दोनों ही देशों के लोग अपने-अपने मुल्क के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना कर रहे हैं। देश में इस वक्त टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है।

World Cup final 2023

हर किसी को चाहत है कि कप्तान रोहित शर्मा आज विश्वकप की ट्रॉफी को लिफ्ट करें तो वहीं पांच बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम भी विश्वविजेता बनने के लिए एड़ी चोटी का दाम लगाएगी।

क्रिकेट प्रेमियों को एक तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है

अगर ज्योतिषियों की माने तो आज क्रिकेट प्रेमियों को एक तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के सितारे प्रबल हैं और इसलिए आज दोनों ही ओर से दम-खम देखने को मिलेगा लेकिन रविवार का दिन रोहित शर्मा की कुंडली के हिसाब से शुभ है, ऐसे में इंडिया के सितारे ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले ज्यादा प्रबल दिख रहे हैं इसलिए भारत के जीतने की संभावनाएं अधिक दिख रही हैं।

विराट कोहली फिर से शतक जड़ सकते हैं

ज्योतिष के मुताबिक आज विराट कोहली फिर से शतक जड़ सकते हैं लेकिन टीम की जीत काफी हद तक गेंदबाजों पर निर्भर करेगी। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो ये उसके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो वहीं कुलदीप यादव और शमी फिर से तगड़ा कमाल कर सकते हैं। अगर मौसम की वजह से मैच रूका तो ये इंडिया के फेवर में होगा।

फिलहाल सितारे भारत के प्रबल हैं

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस भी अच्छा खेल दिखा सकते हैं और अपनी टीम के लिए बढ़िया स्कोर खड़ा करते हैं और सबसे बड़ी बात भारत लीग फेज के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार हरा चुका है इसलिए उसका आत्मविश्वास भी ज्यादा है। फिलहाल सितारे भारत के प्रबल हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि इंडिया तीसरी बार विश्वविजेता बन सकते हैं। खैर जीतेगा वो ही जो अच्छा खेलेगा, उम्मीद की जा रही है आज कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है ।

यह पढ़ें: तो चहल की बीवी से नहीं बल्कि इस लड़की से चल रहा है श्रेयस अय्यर का चक्कर? वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+