World Cup ENG Vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा, पिछले वर्ल्ड कप फाइनल का लिया बदला
England vs New Zealand, 1st Match- Live: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने धमाका कर दिया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले ही मुकाबला में बुरी तरह हराते हुए टूर्नामेंट का धाकड़ आगाज किया है। कीवी टीम ने मैच में 9 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 282 रनों का स्कोर बनाया।
इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट रहे। उनके बल्ले से 77 रनों की धमाकेदार पारी देखने को मिली। बटलर ने भी 43 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 37वें ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रचिन रविन्द्र ने भी नाबाद 123 रन ठोके।

World Cup 2023: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में युवी की जगह क्यों आए धोनी? सालों बाद अश्विन ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications