World Cup 2023: बिरयानी को लेकर बहस, शोएब मलिक ने ससुराल हैदराबाद का लिया पक्ष

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में हैदराबादी बिरयानी की चर्चा काफी हो रही है। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने बिरयानी का आनंद भी उठाया। हैदराबाद में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला चल रहा है। इस बीच वसीम अकरम ने शोएब मलिक के साथ मजाक किया और हैदराबादी बिरयानी पर भी बात की।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी शोएब मलिक के साथ हुई है। इस वजह से अकरम ने कहा कि हैदराबादी की बिरयानी के बारे में मलिक को ज्यादा पता होगा। हँसते हुए उन्होंने ऐसा कहा लेकिन सानिया मिर्जा का नाम नहीं लिया। इसके बाद अकरम ने कराची और हैदराबाद की बिरयानी की तुलना को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

akram and malik

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए अकरम ने कहा कि मैंने हैदराबादी बिरयानी खाई है। मलिक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसको ज्यादा अनुभव होगा। इसके बाद वह हँसते हैं। भारत में मेरे दोस्तों, निराश मत होना। मैं सच कह रहा हूं। कराची की बिरयानी से इसका कोई मुकाबला नहीं है।

अकरम ने आगे कहा कि मैंने हैदराबाद की बिरयानी खाई है। यह सूखी होती है। यह पुलाव जैसी लगती है, जिसमें चावल में रंग होता है। इसके अलावा इसमें चिकन या मटन डाला हुआ होता है। इसके बाद तपाक से मलिक बोलते हैं कि हैदराबाद की बिरयानी में मसाला नीचे होता है और चावल इसके ऊपर डाले हुए होते हैं।

इससे पहले बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम हैदराबाद में बिरयानी का स्वाद चखने के लिए एक रेस्टोरेंट में गई थी। तस्वीरें भी सामने आई थी। इसके अलावा होटल में भी शायद उनको बिरयानी खाने का मौका निश्चित रूप से मिला होगा।

बाबर आज़म ने एक बयान में कहा है कि भारत में उनका खास ध्यान रखा गया है और सभी खिलाड़ी इसका लुत्फ़ उठा रहे हैं। शादाब खान ने भी बिरयानी का मज़ा उठाने के की बात कही थी। उन्होंने मजाक में यह भी कहा था कि अभ्यास मैच में खराब फील्डिंग का कारण ही बिरयानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+