Smriti Mandhana से एलीसे पेरी तक, World Cup की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ी, खूबसूरती पर फिदा हैं फैंस
Women's World Cup 2025, Smriti Mandhana: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की महिला क्रिकेटर्स अपने हुनर से पिच पर कमाल दिखा रही हैं। वही कुछ ऐसी खिलाड़ी भी हैं जो अपने ग्लैमर और स्टाइल से भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। यहां हम उन 10 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो फैंस के बीच अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं।
टॉप पर स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी (Women's World Cup 2025, Smriti Mandhana)
इस लिस्ट में टॉप पर एलिसे पेरी हैं। वह ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। पेरी की तेज गेंदबाज़ी और पावर-हिटिंग उन्हें बेमिसाल बनाती है। इसके अलावा उनकी सुंदरता और फिटनेस उन्हें हमेशा फैंस के बीच चर्चाओं में बनाए रखती है। भारत की उप-कप्तान और सिल्की लेफ्ट-हैंडेड ओपनर स्मृति मंधाना भी बेहद खूबसूरत हैं। वह वैश्विक रैंकिंग में टॉप पर हैं और मैदान पर उनका अंदाज बेहद मनमोहक होता है।

हरलीन देओल पर टिकी फैंस की निगाहें
बेहतरीन फील्डिंग और स्टाइलिश बैटिंग के लिए मशहूर भारतीय खिलाड़ी हरलीन देओल अपनी आकर्षक सुंदरता और शानदार डाइविंग फील्डिंग से फैंस का दिल जीतने का काम करती रही हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। वह अपनी खूबसूरती से अक्सर फैंस का दिल जीतने का काम करती रही हैं।
लॉरा वॉल्वार्ड्ट और एलिस कैपसी लिस्ट में शामिल
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और एलिगेंट ओपनर लॉरा वॉल्वार्ड्ट अपनी सटीक टाइमिंग और जबरदस्त कप्तानी के लिए जानी जाती हैं। वहीं इंग्लैंड की युवा ऑलराउंडर एलिस कैपसी भी दिखने में बेहद सुंदर हैं। उनकी एलिगेंट स्ट्रोकप्ले और शार्प ऑफ-स्पिनिंग के साथ-साथ, उनकी स्टाइलिश अंदाज भी उन्हें अलग बनाने का काम करती है।
चार्ली डीन की मुस्कान पर फिदा फैंस
इंग्लैंड की किफायती ऑफ-स्पिनर चार्ली डीन फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। गेंदबाजी के लिए अलावा वह लोअर-ऑर्डर हिटर भी हैं। उनकी मुस्कान और एथलेटिक फिजिक फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल भी खूसूरती में किसी से कम नहीं हैं। उनका सधा हुआ मॉडल जैसा अंदाज़ उनके खेल में सहज सुंदरता जोड़ता है। दक्षिण अफ्रीका की उभरती हुई ऑल-राउंडर एनरी डर्कसेन और न्यूजीलैंड की ऑल-राउंड सोफी डिवाइन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications