महिला विश्व कप: मंधाना, दीप्ति और पूजा का दमदार प्रदर्शन, भारत ने जीता दूसरा वॉर्म-अप मैच

नई दिल्ली, 1 मार्च: महिला क्रिकेट टीम में भारत वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है और वार्म-अप मुकाबले चल रहे हैं। ऐसे ही एक मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकर की दमदार परफॉर्मेंस के चलते वेस्टइंडीज को 81 रनों से मात दे दी। यह 50 ओवर का वर्ल्ड कप है जो न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है और यहां भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दूसरा वार्म अप मैच खेला है।

Womens World Cup: Mandhana, Deepti and Pooja performed brilliantly, India won the second warm-up match
Photo Credit: Twitter

टीम इंडिया को इस मुकाबले में 81 रनों से जीत मिली है। 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही क्योंकि उसकी ओपनिंग बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन केवल 1 रन बनाकर मेघना सिंह की गेंद पर आउट हो गई और यह चौथा ओवर चल रहा था। उसके बाद अलिया एलीन 12 रन और स्टेफनी टेलर 8 रन बनाकर आउट हो गई इन दोनों को पूजा वस्त्राकर ने पवेलियन भेजा और तब तक वेस्टइंडीज का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन हो चुका था।

हालांकि इसके बाद हेली मैथ्यूज ने 44 रन बनाए और सेमानी कैंपबेल (63) ने पारी को फिर से जीवित करने का काम किया और पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी पूरी की हालांकि इसका भी अंत हो गया क्योंकि 38 ओवर में मेघना सिंह ने वेस्टइंडीज को 122 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट कर दिया इसके बाद विंडीज टीम कभी भी रिकवरी नहीं कर पाई और वे लगातार इंटरवल पर अपने विकेट गंवाती रही। भारत ने 81 रनों से मैच जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की क्रमश 66 और 51 रनों की पारी की बदौलत 258 रनों का स्कोर बोर्ड पर पोस्ट किया था।

यास्तिका भाटिया ने 42 रन बनाए जबकि कप्तान मिताली राज भी 30 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज की ओर से हेली मैथ्यूज, चेरी-इन फ्रेजर और करिश्मा रामहरक ने दो विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+