Women's Asia Cup 2022 के Final में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका, जानिए कब और कहां लाइव देखा जा सकता है मैच
Women's Asia Cup 2022 Final महिला एशिया कप के फाइनल में शनिवार को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। वैसे तो भारतीय टीम एशिया कप के खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन श्रीलंका की दावेदारी भी कमजोर नहीं है, क्योंकि श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल 2 में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में आई है। वहीं भारत ने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को हराया था।

पांचवी बार आमने-सामने होंगी भारत और श्रीलंका की टीम
आपको बता दें कि श्रीलंका अगर फाइनल में भारत को हरा देती है तो 14 साल के बाद यह खिताब उनके नाम होगा। वहीं भारत अगर फाइनल जीतता है तो यह उसके नाम आठवां टाइटल होगा। एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें पांचवी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले चारों मुकाबले भारत ने ही जीते हैं। 2004 में जब एशिया कप की शुरुआत हुई थी तो पहले ही एडिशन में भारत और श्रीलंका फाइनल में थे और भारत ने वो मैच जीत लिया था।
Recommended Video

कहां देख सकते हैं मैच?
एशिया कप 2022 के फाइनल में भारत-श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनल पर दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर भी उपलब्ध होगी। यह मैच बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड
भारत और श्रीलंका की टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 14 मुकाबलों में जीत मिली है और 4 मैच श्रीलंका जीता है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं आया है। भारत ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों में भी जीत हासिल की है। भारत और श्रीलंका के बीच मैच में वो टीम ही मैच अधिक बार जीती है जिसने लक्ष्य का पीछा किया है। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 में से 12 मुकाबले जीता है।












Click it and Unblock the Notifications