Wimbledon देखने स्टाइलिश लुक में पहुंचे रोहित शर्मा, अनंत-राधिका की शादी छोड़ लिया टेनिस का मजा
Wimbledon 2024 Alcaraz vs Medvedev, Rohit Sharma Look: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 12 जुलाई को कार्लोस अल्काराज़ और डेनियल मेदवेदेव के बीच विंबलडन 2024 का फ़ाइनल मैच देखने पहुंचे। विंबलडन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने रोहित की तस्वीरें शेयर कीं हैं इन तस्वीरों में रोहित शर्मा नए लुक में नज़र आ रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने बारबाडोस में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ जीत हासिल की थी।
किय़ा गया रोहित का स्वागत
रोहित शर्मा विंबलडन मैच देखते समय एक शानदार काले सूट और स्टाइलिश धूप के चश्मे में नजर आए। रोहित शर्मा के इस लुक पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विंबलडन ने रोहित की सूट में पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि रोहित शर्मा विंबलडन में आपका स्वागत है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई शुक्रवार को सात फेरे लेने वाले हैं। लेकिन रोहित शर्मा शादी छोड़ विंबलडन देखने पहुंचे हुए हैं।

रोहित की कप्तानी रही शानदार
रोहित की कप्तानी में भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया। पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की फैंस ने खूब तारीफ की। रोहित शर्मा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस जीत के बाद रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
टी-20 में खलेगी रोहित की कमी
रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें पार करना भविष्य के खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। खेल में उनके योगदान ने भारतीय क्रिकेट पर एक अमिट छाप छोड़ी है। रोहित के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जिससे इन दिग्गजों के साथ एक युग का अंत हो गया है।
कुलदीप ने कही थी बड़ी बात
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित की तारीफ की। स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि यह वर्ल्ड कप रोहित शर्मा के लिए था। जिस तरह से उन्होंने योजना बनाई और वह अपनी टीम से प्यार करते हैं, हम उन्हें एक खास तोहफा देना चाहते थे। हम टीम मीटिंग में भी लगातार इस बारे में बात करते थे। यही वजह है कि यह ट्रॉफी उनके लिए थी।












Click it and Unblock the Notifications