क्या विराट कोहली की होगी वापसी? बदल जाएगी कटक ODI में भारत के प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs ENG Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला नागपुर में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में लीड हासिल कर ली। भारतीय टीम के पास दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है।
टीम इंडिया में पिछले मुकाबले के दौरान विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। कोहली पूरी तरह से फिट नहीं थे, इस वजह से वह नहीं खेल पाए थे। कोहली को इस बार टीम इंडिया में वापस आते हुए देखा जा सकता है। अगर वह पूरी तरह फिट हैं, तो खेलना भी तय है।

कोहली के मैदान पर आने से ऊपरी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले मैच से अपने डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठना पड़ेगा। इससे टॉप क्रम में बैटिंग बदल जाएगी। शुभमन गिल को ओपन करना होगा और उनके साथ रोहित शर्मा होंगे। गिल अच्छी फॉर्म में हैं और पिछले मैच में 87 रन जड़े थे।
नम्बर तीन पर कोहली और चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर खेलेंगे। इस स्थिति में फिर से ऋषभ पंत को मौका नहीं मिल पाएगा। केएल राहुल को ही बतौर कीपर टीम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद ऑल राउंडरों की लिस्ट शुरू हो जाएगी। हार्दिक पांड्या, जडेजा और अक्षर पटेल का नाम आना लाजमी है।
IND vs ENG: बैटिंग में हो सकता है बदलाव
अक्षर पटेल को चेज करने की स्थिति में ऊपर भी बैटिंग कराई जा सकती है। गेंदबाजी क्रम की अगुवाई मोहम्मद शमी ही करने वाले हैं। पिछले मैच में भी उनको खेलने का मौका मिला था और इस बार भी उनकी जगह पक्की लग रही है।
IND vs ENG: तेज गेंदबाजी में दूसरा विकल्प
हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को भी मौका मिलेगा। ज्यादा आसार हर्षित राणा के ही लग रहे हैं क्योंकि पिछले मुकाबले में राणा ने तीन विकेट अपने नाम किये थे। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव मौजूद रह सकते हैं। इस तरह टीम इंडिया में थोड़ा फेरबदल हो सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल। हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications