IND vs NZ: टीम इंडिया के 2 दिग्गज होंगे बाहर? कैसी होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

Champions Trophy: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच समाप्त होते ही ग्रुप ए से फाइनल में जाने वाली दो टीमों के बारे में पता चल गया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है। कीवी टीम के खिलाफ मैच से ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है लेकिन जीत का सिलसला बरकरार रखना अहम होता है।

भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड से होना है और टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। बेंच पर बैठे कुछ प्लेयर्स को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से मैनेजमेंट के ऊपर निर्भर है कि उनको क्या करना है।

champions trophy

भारतीय टीम को शमी के लिए एक सलाह मिली है और इसे देने वाले का नाम डैरेन गॉफ हैं जो इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं। शमी की पिंडली में समस्या भी देखी गई थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही ऐसा हुआ था, जब वह गेंदबाजी के दौरान अचानक मैदान से बाहर चले गए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए डैरेन गॉफ ने कहा कि भारत को जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को आराम करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि टीम इंडिया को दुबई में एक टर्निंग ट्रैक पर अतिरिक्त स्पिनर लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पांड्या अपने शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे सीमर की भूमिका निभा सकते हैं। पाक के खिलाफ पांड्या ने 2 अहम विकेट झटके।

Champions Trophy: कौन करेगा कप्तानी?

उधर रोहित शर्मा को भी हेमस्ट्रिंग में कुछ दिक्कत की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में कहा गया कि रोहित शर्मा सहज महसूस कर रहे हैं। रोहित और शमी को किसी भी तरह के चोट से बचाने का प्रयास टीम इंडिया का मैनेजमेंट कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो शुभमन गिल कप्तानी करेंगे।

Champions Trophy: रिप्लेसमेंट प्लेयर?

शमी अगर नहीं खेलते हैं, तो अर्शदीप को लाया जा सकता है। अतिरिक्त स्पिनर की बात करें, तो वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। वह बैटिंग भी बेहतरीन करते हैं और धांसू प्रदर्शन करने की क्षमता वाले प्लेयर हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविन्द्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+