IND vs ENG: क्या आज ही खत्म हो जाएगा भारत-इंग्लैंड के पहला टेस्ट, जानिए कैसे आएगा तीसरे दिन ही रिजल्ट

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी को देखते हुए एक सवाल तेजी से सामने आया है कि क्या पहला मुकाबला पूरे पांच दिनों तक नहीं चलने वाला है। पहला टेस्ट मैच तीन दिनों में ही समाप्त हो जाएगा? इंग्लैंड की पारी को देखते हुए तो कुछ ऐसा ही लगता है।

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 436 रन बनाकर आउट हो गई, इसके बाद दूसरी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम धाकड़ शुरुआत करने में सफल रही लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करना शुरू कर दिया।

ind vs eng

भारत के जवाब में दूसरी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए धाकड़ शरूआत रही। बेन डुकेट और जैक क्रॉली ने 45 रनों की भागीदारी की। क्रॉली ने 31 और डुकेट ने 47 रनों की पारियां खेली। जो रूट ने 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ओली पोप ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह अर्धशतक जड़कर खेलते चले गए लेकिन चायकाल के समय तक इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 5 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओली पोप और बेन फोकस दोनों क्रीज पर थे।

तीसरे दिन ही यह मुकाबला खत्म हो सकता है। अगर इंग्लैंड की टीम तीसरे सेशन में आउट हो जाती है तो भारतीय टीम को कम ही लक्ष्य मिलने वाला है। अगर 60 या 70 रनों का लक्ष्य इंलैंड से भारत को मिलता है, तो अम्पायर्स भी यही देखेंगे कि कैसे मैच को आज खत्म किया जाए। आधे घंटे खेल का समय भी बढ़ाया जा सकता है।

आजकल टेस्ट मुकाबले पूरे पानाच दिनों तक चलते नहीं हैं, भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड की टीम पिछली बार आई थी, उस समय अहमदाबाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। वहां 2 दिन में ही मुकाबला समाप्त हुआ था। ऐसे में हैदराबाद टेस्ट मैच तीसरे दिन समाप्त हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+