100 बॉल के मैच में पहला शतक… इंग्लैंड के 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने रचा इतिहास

इंग्लैंड में इन दिनों 'द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट' खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की खासियत ये हैं कि इसमें 100 बॉल का मैच खेला जाता है। टी20 और टी10 के बाद इस टूर्नामेंट को खासा पसंद किया जा रहा है।

बर्मिंघम, 11 अगस्त: इंग्लैंड में इन दिनों 'द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट' खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की खासियत ये हैं कि इसमें 100 बॉल का मैच खेला जाता है। टी20 और टी10 के बाद इस टूर्नामेंट को खासा पसंद किया जा रहा है। वैसे सिर्फ 100 गेंदों के मैच में बड़ी पारी खेलना या शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है, लेकिन बुधवार को कुछ ऐसा ही देखना को मिले जिसके बाद इतिहास रच गया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी होस्ट ने आशीष नेहरा को बताया भाला फेंक खिलाड़ी, वीरेंद्र सहवाग ने किया बुरी तरह ट्रोल

20 साल के खिलाड़ी ने जड़ा शतक

20 साल के खिलाड़ी ने जड़ा शतक

बुधवार को टूर्नामेंट का 8वां मुकाबला बर्मिंघम फीनिक्स और सदर्न ब्रेव के बीच एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया, जहां 20 साल के युवा सलामी बल्लेबाज विल स्मीड (Will Smeed) ने इतिहास रचते हुए बेहतरीन शतकीय पारी खेली। स्मीड ने बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलते हुए केवल 50 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े।

शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

शतकीय पारी खेलने के साथ ही विल स्मीड 'द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट' में सैंकड़ा लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (92) के नाम पर दर्ज था।

स्मीड की पारी के दम पर बर्मिंघम ने 100 बॉल में 4 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। 177 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सदर्न ब्रेव की टीम 85 बॉल्स में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और फीनिक्स ने 53 रन से ये मुकाबला जीत लिया।

49 मैच खेल चुके हैं स्मीड

49 मैच खेल चुके हैं स्मीड

विल स्मीड इंग्लैंड क्रिकेट के नए उबरते हुए सलामी बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक 49 T20 मैच खेले हैं और लगभग 32 की औसत और 146.29 के पावरफुल स्ट्राइक रेट से कुल 1400 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले।

बर्मिंघम फीनिक्स की टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। टीम ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+