Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी होस्ट ने आशीष नेहरा को बताया भाला फेंक खिलाड़ी, वीरेंद्र सहवाग ने किया बुरी तरह ट्रोल

सोशल मीडिया किंग कह जाने वाले पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर एक पाकिस्तानी होस्ट को बुरी तरह से ट्रोल किया है।

नई दिल्ली, 11 अगस्त: सोशल मीडिया किंग कह जाने वाले पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर एक पाकिस्तानी होस्ट को बुरी तरह से ट्रोल किया है। हुआ यूं कि जैद हामिद नाम के एक पाकिस्तानी होस्ट और राजनीतिक टिप्पणीकार ने हाल ही में पाक जैवलिन थ्रोउर अरशद नदीम की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की जगह गलती से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का नाम लिखकर अरशद की तुलना की।

ये भी पढ़ें- सालों पहले ही इस खिलाड़ी की कमजोरी को जान गए थे Ravi Shastri, कर दी थी ये भविष्यवाणी

जैद हामिद का ट्वीट

जैद हामिद का ट्वीट

जैद ने ट्वीट कर लिखा, ''और जो बात इस जीत को और भी मधुर बनाती है वह यह है कि इस पाकिस्तानी एथलीट ने भारतीय भाला फेंक के हीरो आशीष नेहरा को तबाह कर दिया है... पिछले मुकाबले में आशीष ने अरशद नदीम को हराया था... अब अरशद ने कितना प्यारा बदला लिया।''

इस ट्वीट के बाद जैद हामिद को ना सिर्फ जमकर ट्रोल किया गया बल्कि भारत में तो उनका ट्विटर अकाउंट तक बैन हो गया।

सहवाग ने लिए मजे

सहवाग ने लिए मजे

वीरेंद्र सहवाग ने भी इस पर मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सहवाग ने जैद हामिद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर लिखा, ''चाचा, आशीष नेहरा अभी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।'' मस्तमौला अंदाज के चलते फैंस के दिलों पर राज करने वाले वीरेंद्र सहवाग का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। वाकई में सहवाग ने जैद को बुरी तरह से ट्रोल किया।

अरशद ने तोड़ा नीरज का रिकॉर्ड

अरशद ने तोड़ा नीरज का रिकॉर्ड

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा था। अरशद ने CWG 2022 में अरशद ने 90.18 मीटर का भाला फेंककर गोल्ड जीता था। इसके साथ ही वह 90 मीटर के मार्क को पार करने वाले उपमहाद्वीप के पहले जैवलिन थ्रोअर भी बन गए। उससे पहले ये रिकॉर्ड टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा के नाम पर दर्ज था। नीरज ने डायमंड लीग में 89.94 मीटर का थ्रो मार्क किया था, लेकिन अब अरशद उनसे आगे निकल गए हैं।

ग्रोइंग इंजरी का शिकार हुए नीरज

ग्रोइंग इंजरी का शिकार हुए नीरज

नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले सके थे। CWG 2022 के शुरू होने से ठीक पहले ही नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरशद नदीम को हराकर ही सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसी इवेंट के दौरान वह फाइनल में चोटिल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+