क्या मैदान पर वापसी के बाद विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे ऋषभ पंत? BCCI अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) के ऑफीशियल ने पंत की विकेटकीपिंग और मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
बीसीसीआई के ऑफीशियल ने 'इनसाइडस्पोर्ट' से बातचीत के दौरान बताया कि, ऋषभ पंत सीधे विकेटकीपिंग शुरू कर देंगे, ये कहना काफी मुश्किल है।' उन्होंने कहा कि, 'ऋषभ की प्रोग्रेस अच्छी है, लेकिन इस स्टेज पर ये कह पाना काफी मुश्किल होगा कि वो सीधा विकेटकीपिंग शुरू करेंगे या नहीं।'

उन्होंने आगे बताया कि 'अभ्यास पर लौटने के बाद उन्हें 3 महीने लग सकते हैं या 6 महीने से अधिक समय लग सकता है। हम पक्का नहीं सकते। हम सभी को इसे धीरे-धीरे लेना होगा। ऋषभ अभी युवा हैं और उनके पास क्रिकेट खेलने के लिए बहुत वक़्त है, लेकिन जिस तरह की उन्हें इंजरी है, वह जल्दबाजी नहीं कर सकते।'
दरअसल, दुर्घटना में घायल होने के कारण पंत को आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा था। हाल ही में पंत ने अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलकर फैंस को हैरान कर दिया था। पंत ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी जन्मतिथि को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर दी। पंत के फैसले से उनके फैन और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। अचानक हुए इस बदलाव ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है और सवाल उठने लगा कि आखिर इसके पीछे क्या मकसद है।
फिलहाल, पंत पूरी फिटनेस हासिल करने और वनडे विश्व कप 2023 की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने की। विकेटकीपर बल्लेबाज सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहते हैं। उम्मीद है कि वर्ल्ड कप से पहले पंत की मैदान पर वापसी हो सकती है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications