Rishabh Pant: ऋषभ पंत की डेट ऑफ बर्थ ने फैंस को किया हैरान, टीम इंडिया के दिग्गज ने क्यों किया ये बदलाव?

Rishabh Pant Health Update: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायल होने के कारण उन्हें आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा। इस बीच पंत ने अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलकर फैंस को हैरान कर दिया है।

सड़क हादसे के बाद पंत को मिला नया जीवन
दरअसल, भारत के क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गए, इसके बाद उन्हें जो नया जीवन मिला है, संभवत: पंत उसे अपने 'पुनर्जन्म' के रूप में देख रहे हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।

rishabh pant

पंत की डेट ऑफ बर्थ में बदलाव से फैंस हुए हैरान
इस बीच ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी जन्मतिथि को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर दिया है। इस बदलाव ने उन्हें एक पांच महीने का लड़का बना दिया है। पंत के फैसले से उनके फैन और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। अचानक हुए इस बदलाव ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है और सवाल उठने लगा कि आखिर इसके पीछे क्या मकसद है।

ऋषभ पंत की जन्मतिथि में बदलाव ने हलचल मचा दी है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, पंत ने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी जन्मतिथि अपडेट की।

पंत फिलहाल, पूरी फिटनेस हासिल करने और वनडे विश्व कप 2023 की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने की। विकेटकीपर बल्लेबाज सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant: वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत की हेल्थ पर सामने आया बड़ा अपडेट

हाल ही में पंत को सीढ़ियां चढ़ते देखा गया, इसके अलावा कई मौकों पर उन्हें एनसीए में अन्य खिलाड़ियों के साथ देखा गया है। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर की जल्द वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पंत ने अपनी दूसरी डेट ऑफ बर्थ 05/01/23 लिखी है, जबकि उनकी रियल डेट ऑफ बर्थ 4 अक्टूबर, 1997 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+