जसप्रीत बुमराह एशिया कप में नहीं खेलेंगे? रिपोर्ट में किया गया चौंकाने वाला दावा, क्या है पूरा मामला
Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह का नहीं खेलना एक बड़ा झटका है। भारतीय टीम सीरीज बराबर करने में लगी हुई है। बड़ा सवाल यह भी है कि क्या बुमराह चोट से जूझ रहे हैं या उनको वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कुछ मैचों से दूर रखा जा रहा है।
एशिया कप का आयोजन सितम्बर में होना है और उस समय भारतीय टीम के गेंदबाजी विभाग में बुमराह जैसा धांसू गेंदबाज होना जरूरी है। इस बीच खबर यह है कि उस इवेंट में भी शायद जसप्रीत बुमराह नहीं खेलने वाले हैं। यह हैरान करने वाला दावा एक पूर्व क्रिकेटर ने किया है।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि बुमराह शायद एशिया कप में भी हिस्सा न लें। आकाश चोपड़ा के मुताबिक, जो टीम पांचवां टेस्ट खेलेगी, वही टीम एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती है। इसके अर्थ है कि टीम इंडिया के लिए बुमराह एशिया कप से बाहर हो सकते हैं।
Jasprit Bumrah की उपलब्धता पर सवाल
अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि बुमराह की उपलब्धता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हालांकि, अगर वह पांचवां टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो मेरी सोच है कि उन्हें एशिया कप में जरूर खेलना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता किस तरह की टीम का चयन करते हैं, लेकिन संभावना है कि टीम पिछली बार की स्क्वॉड से ज्यादा अलग नहीं होगी।
शमी भी शायद टीम में नहीं होंगे
अगर आकाश चोपड़ा की बातों पर भरोसा किया जाए, तो भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। चोपड़ा ने यह भी कहा है कि एशिया कप में खेलने के लिए मोहम्मद शमी भी उपलब्ध नहीं होंगे। शमी की फिटनेस को लेकर उनकी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट सीरीज में भी नहीं थे, मुझे नहीं लगता कि टी20 में वह टीम में होंगे।
शमी आईपीएल में खेले थे लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। मोहम्मद शमी ने आईपीएल में महज 6 विकेट अपने नाम किये थे। इससे भी उनके नाम पर विचार करना मुश्किल है क्योंकि एशिया कप टी20 प्रारूप में है।












Click it and Unblock the Notifications