IPL 2024: आईपीएल भारत से बाहर खेला जाएगा? जानें कब और कहां खेले जाएँगे सभी मुकाबले

IPL 2024: आईपीएल के नए सीजन का समय नजदीक आता चला जा रहा है। ऐसे में फैन्स के मन में कई सवाल हैं। एक सवाल यह भी है कि इस बार आईपीएल का आयोजन कहां किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में लोकसभा इलेक्शन के कारण टूर्नामेंट बाहर हो सकता है।

एक बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। इसके अलावा यूएई में भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। अब इस बार लोकसभा इलेक्शन के कारण टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल चेयरमैन ने टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर स्थिति साफ़ की है।

ipl 2024

आईएएनएस से आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि भारत में ही टूर्नामेंट कराने के लिए हम भारत सरकार और एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। हम जनरल इलेक्शन की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, उसके अनुसार ही हम अपनी रणनीति बनाएंगे।

धूमल ने कहा कि चुनाव के दौरान कौन सा राज्य किस गेम की मेजबानी करेगा, उसकी योजना तैयार की जाएगी। उनके इस बयान से साफ़ हो गया है कि चुनावों के बावजूद आईपीएल 2024 भारत में ही खेला जाएगा और इसे देश से बाहर लेकर जाने की कोई योजना नहीं है।

जब धूमल से सवाल किया गया कि आईपीएल का आगाज कब होगा। इस पर उन्होंने कहा कि यह मार्च के अंत तक शुरू हो सकता है। अप्रैल में चुनाव होने हैं। ऐसे में हम सरकार की मदद से इस पर काम करेंगे। गौरतलब है कि पिछली बार भी आईपीएल का आगाज मार्च के अंत में ही हुआ था। टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+