क्या कोलंबो में होंगे भारत के मैच? चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूट्रल वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनके के बाद भारत के मैचों को लेकर न्यूट्रल वेन्यू को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि यह फ़िलहाल सामने नहीं आया है कि भारत के मैचों का आयोजन कहाँ होगा। शेड्यूल आने के बाद ही इस पर स्थिति साफ़ हो पाएगी।

एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में हुआ था और भारत के मैचों का आयोजन श्रीलंका में हुआ था। चैम्पियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए दूसरा वेन्यू कोलम्बो होने की खबरें सामने आई हैं लेकिन ऐसा शायद ही होगा। एशिया कप में वहां बारिश का प्रभाव काफी ज्यादा था।

SSC Colombo

पाकिस्तानी टीम भी आईसीसी इवेंट्स में भारत नहीं आएगी। भारत के मैचों का आयोजन बाहर होगा और आने वाले दिनों में न्यूट्रल वेन्यू का पता चल जाएगा। कोलम्बो को न्यूट्रल वेन्यू बनाने के पक्ष में पीसीबी और बीसीसीआई दोनों ही नहीं है। ऐसे में कोलम्बो की संभावना ख़ारिज हो जाती है।

खबरों की मानें तो दुबई न्यूट्रल वेन्यू होगा और टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड की टीमों को रखा गया है। 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। जय शाह ने आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद हाइब्रिड मॉडल का मामला सुलझा दिया। 19 फरवरी से टूर्नामेंट शुरू होने की संभावना है।

पाकिस्तान में दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद आईसीसी इवेंट होना है। मैचों के लिए स्टेडियमों का भी रिनोवेशन चल रहा है। पीसीबी ने शर्त रखी थी कि भारत में पाकिस्तानी टीम आईसीसी इवेंट्स में खेलने के लिए नहीं जाएगी और आईसीसी ने इसे मान लिया। अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है तो वह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर ही मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+