क्या IPL 2022 के बाद का सीजन भी खेलेंगे धोनी, CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 24 मार्च: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान छोड़कर रविंद्र जडेजा को सौंप दी है। इसके साथ ही कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या ये सीएसके के लिए धोनी का आखिरी सीजन है? क्या धोनी अब एक खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई की टीम को अलविदा कह देंगे? ये सब बातें फैंस के दिमाग में चल रही होंगी। धोनी 40 साल के होने को हैं और निश्चित तौर पर वह एक खिलाड़ी के स्तर पर पहले की तुलना में आधे भी नहीं रह गए हैं। पूरी उम्मीद है धोनी अगले सीजन में शायद ही दिखाई दें। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ को उम्मीद है कि धोनी अभी अगले साल भी जारी रखेंगे।

 धोनी अभी नहीं रुकेंगे

धोनी अभी नहीं रुकेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि धोनी अभी नहीं रुकेंगे। ये उनका अंतिम सीजन नहीं है। वे आगे भी खेलते रहेंगे। विश्वनाथन ने पुष्टि की कि धोनी टीम के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति होंगे।

इससे पहले सीएसके ने एक बयान में यह बात कही थी- "एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, वे सीएसके को लीड करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

सबसे सफल फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत हो गया

सबसे सफल फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत हो गया

धोनी के सीएसके के कप्तान के रूप में पद छोड़ने से इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत हो गया।

विश्वनाथन ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से धोनी का था, जो इस साल के आईपीएल की शुरुआत से दो दिन पहले लिया गया था। चार बार की चैंपियन टीम अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी।

नीलामी से पहले ही मिल गया था हिंट-

नीलामी से पहले ही मिल गया था हिंट-

विश्वनाथन ने आगे कहा कि जड्डू (जडेजा) में फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। वह एक अच्छे ऑलराउंड क्रिकेटर हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ खेलकर वह टीम को चारों ओर ले जा सकते हैं। और एमएस का मार्गदर्शन हमेशा रहेगा। यह एक अच्छा इंडक्शन प्रोग्राम होगा।

वैसे धोनी का फैसला उन लोगों को हैरान नहीं करेगा जो खेल पर बारीक नजरें रखते हैं क्योंकि सीएसके ने धोनी को रिटेन करने के लिए 12 करोड़ रूपये की रकम अदा की थी जबकि जडेजा को 16 करोड मिले थे। बाद में जानकारी मिली थी कि यह फैसला भी धोनी ने ही लिया था।

एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी वो नहीं रहे-

एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी वो नहीं रहे-

जडेजा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं और 33 साल की उम्र में भी वह भारत के सबसे फिट क्रिकेटर बने हुए हैं। दूसरी ओर, 40 साल के धोनी अपने करियर की संध्या को पार कर चुके हैं। धोनी के पास आखिरी बार बल्ले से आईपीएल बहुत सफल नहीं रहा, उन्होंने 16 मैचों में 114 रन बनाए। लेकिन उन्होंने टीम को एक और खिताब दिलाया।

अपने संन्यास को लेकर क्या बोले थे माही-

अपने संन्यास को लेकर क्या बोले थे माही-

पिछले साल नवंबर में, अपने संन्यास की अटकलों के दौर में, भारत के पूर्व कप्तान ने सीएसके के सम्मान कार्यक्रम में यह कहा था: "मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी वनडे जो मैंने भारत में खेला था वह रांची में था। उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। यह अगले साल है होगा या पांच साल के समय के बाद, मुझे नहीं पता। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+