WI vs IND: ईशान किशन ने खेली धुआंधार पारी, शुभमन गिल ने हासिल की एक बड़ी उपलब्धि
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के लिए गिल कुछ खास नहीं कर पाए थे। कम स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने कई विएक्त गंवाए थे। इस बार दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ओपन करते हुए शुभमन गिल ने करियर में एक उपलब्धि हासिल की है।
शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनके 2500 इंटरनेशनल रन पूरे हो गए। सभी प्रारूप को मिलाकर गिल ने यह आंकड़ा हासिल किया है। अच्छे टच में होने के बाद वह संयम खो बैठे और आउट हो गए। गिल 34 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनको गुडाकेश मोती ने आउट किया।

गिल के साथ ओपन कर रहे ईशान किशन ने एक बार फिर से धमाका कर दिया। उनके बल्ले से इस बार भी रन देखने को मिले। पिछले मुकाबले में 52 रन बनाने वाले किशन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए इस मैच में भी अर्धशतक जमा दिया। किशन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए ओना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 55 गेंदों का सामना कर 55 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
गिल ने भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में क्रिकेट खेला है। टेस्ट में उनके नाम 18 मैचों में 966 रन है। वनडे में गिल ने 26 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1352 रन बनाए हैं। सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में शुभमन गिल ने 6 मुकाबले खेलकर 126 रन अपने नाम किये हैं।
इससे पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिले थे। रोहित शर्मा नहीं खेल रहे और उनकी जगह संजू सैमसन टीम में शामिल किये गए हैं। उनके अलावा विराट कोहली भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। कोहली की जगह अक्षर पटेल खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या टॉस करने के लिए आए, वह इस मैच में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारतीय टीम के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का अच्छा मौका है। वेस्टइंडीज के कप्तान ने इस मैक में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।












Click it and Unblock the Notifications