WI vs IND: वेस्टइंडीज ने की खतरनाक गेंदबाजी, भारतीय टीम हुई 181 रनों के स्कोर पर ढेर
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई। भारतीय टीम 181 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के पास जीतने का मौका है। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन रहे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की तरफ से धाकड़ बैटिंग देखने को मिली। शुभमन गिल और ईशान किशन ने मिलकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पहला विकेट 90 रन के कुल स्कोर पर मिला। गिल 34 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे किये। भारतीय टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। ईशान किशन ने 55 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। पिछले मुकाबले में भी किशन के बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली थी। सैमसन ने 9, अक्षर पटेल ने 1 और पांड्या ने 7 रन बनाए।
मुकाबले में दो बार बारिश का खलल भी देखने को मिला। मैच रोकने के बाद फिर से शुरू हुआ। सूर्यकुमार यादव टिकने के बाद 24 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके अलावा जडेजा ने 10 और शार्दुल ठाकुर ने 16 रन बनाए। गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर बैटिंग करना आसान काम नहीं था।
नई गेंद से बैटिंग आसान नज़र आई लेकिन पुरानी गेंद के बाद पिच से स्पिनरों को लगातार मदद मिल रही थी। पिछले मैच में भी इसी तरह का बर्ताव इस पिच का रहा था। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 3-3 विकेट झटके। अल्जारी जोसेफ ने भी 2 विकेट झटके। उनके अलावा जेडन सील्स और कारिया को 1-1 विकेट हासिल हुआ।
बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम के लिए भी बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications