WI vs IND: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट की पिच रिपोर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
WI vs IND, Pitch and Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से खेलेगी।
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे साइकल में यह पहली सीरीज होने वाली है। भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। रोहित शर्मा की टीम के सामने कैरेबियन सरजमीं पर मुकाबला आसान नहीं होगा लेकिन टीम इंडिया पूरी तरह से सक्षम है। (Photo Credit: Twitter)

भारतीय टीम ने पिछले दो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल में धाकड़ प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ युवा चेहरों को शामिल किया गया है। टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम में हैं।
विंडसोर पार्क की पिच रिपोर्ट
आम तौर पर विंडसोर पार्क की पिच पारम्परिक होती है। पहले दिन तेज गेंदबाजों के को मदद मिलती है और अगले दो दिनों के लिए बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इसके बाद यह धीमी भी हो जाती है। इस वेन्यू पर औसत स्कोर से भी यही दिखता है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा रन बनाती हैं। चेज करने वाली टीमों ने छोटे लक्ष्य ज्यादा हासिल किये हैं। एक प्रोपर टेस्ट विकेट देखने को मिल सकती हैं।
मौसम की जानकारी
डोमिनिका में पहले दिन मौसम को लेकर थोड़ी चिंताजनक खबर है। बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा। पांचवें दिन एक बार फिर से बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। तकरीबन 30 डिग्री सेल्सियम तापमान रह सकता है।
विंडसोर पार्क में आंकड़े
विंडसोर पार्क में वेस्टइंडीज टीम के आंकड़े खराब रहे हैं। 3 मैचों में विजिटिंग टीम मिली है। वेस्टइंडीज की टीम एक मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रही है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस मुकाबले की अगर बात की जाए तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा सकता है। टीम इंडिया हर विभाग में धाकड़ है।












Click it and Unblock the Notifications