WI vs ENG: दूसरे T20 में इंग्लैंड के खिलाफ 'चमत्कार' करने से केवल 1 रन से चूका वेस्टइंडीज

नई दिल्लीः इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला एक रोमांचक मोड़ पर आकर केवल एक रन के अंतर से समाप्त हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को मात्र 1 रन से जीत हासिल हुई। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने के दौरान 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 170 ही रन बना सकी।

WI vs ENG: West Indies missed out on just 1 run in 2nd T20I against England

दरअसल यह मैच केवल अंतिम ओवर में इतना करीब पहुंचा क्योंकि 19 ओवर समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 8 विकेट पर 142 रन था। ऐसे में अंतिम ओवर में 28 रन बने और इंग्लैंड की सांसे कुछ देर के लिए रोक दी गई।

इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद बॉलिंग कर रहे थे और वेस्टइंडीज की ओर से अकील हुसैन बैटिंग कर रहे थे। अकील हुसैन ने पहली गेंद वाइड देखी लेकिन अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी वैध गेंद पर चौका लगा, तीसरे पर फिर चौका लगा। अगली गेंद फिर वाइड गई। चौथी, पांचवी और छठी वैध गेंद पर छक्कों की झड़ी लग गई और केवल एक रन से इंग्लैंड को जीत मिली। यहां अगर एक और गेंद वाइड या नो-बॉल चली जाती तो यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे हैरतअंगेज जीत साबित होती।

यह भी पढ़ें- अजहरुद्दीन ने बताया अपने जमाने के उस खिलाड़ी का नाम जिसको वो आज IPL में खेलते देखना चाहते

इस तरह से अकील हुसैन 16 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे। दूसरे छोर पर तब रोमिया शेफर्ड खड़े थे जिन्होंने 28 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए थे। अब पांच मैचों की ये टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। वेस्टइंडीज 9 से पहला मैच जीतने में कामयाब रहा था। हाल में ही एशेज में मिली शर्मनाक हार के बाद अंग्रेज कैरेबियाई धरती के दौरे पर हैं और उनके काफी समय बाद पहली इंटरनेशनल जीत नसीब हुई है।

ताजा मुकाबले की बात करें तो मोइन अली को मैन ऑफ द मैच दिया गया है क्योंकि उन्होंने पहले बैटिंग के दौरान 24 गेंदों पर 31 रन बनाए और फिर बॉलिंग में कमाल करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरे स्पिनर आदिल रशीद भी बहुत अच्छे रहे और उन्होंने भी इतने ही रन देकर 2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+