शमी से हुई थी इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI की बात, फिर क्यों नहीं किया टीम में शामिल, अब हुआ बड़ा खुलासा
Mohammed Shami: लगातार इंजरी की वजह से मोहम्मद शमी के करियर में रुकावटें आ रही हैं और रेड बॉल क्रिकेट टीम उनसे दूर होती चली जा रही है। शमी ने दो साल से टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। हाल ही में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर खेलकर वापस आई हैं, शमी टीम में नहीं थे।
मोहम्मद शमी की फिटनेस उनके रास्ते में एक बड़ी बाधा बनकर आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर उनको टीम में शामिल किया जाना था लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया शमी के साथ बीसीसीआई के चयनकर्ता अजित अगरकर ने बात भी की थी लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो शमी को बाहर रखा गया। इसका खुलासा हुआ है।

टेलीग्राफ ने बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से लिखा है कि शमी को फॉर्म की वजह से नहीं बाहर किया गया। उनकी इंग्लैंड यात्रा ना कर पाने की एकमात्र वजह फिटनेस से जुड़ी समस्याएं थीं। तेज गेंदबाज को खुद पर भरोसा नहीं था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रहने के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए उनकी मौजूदगी काफी ज़रूरी मानी जा रही थी। चयनकर्ताओं ने टीम फाइनल करने से पहले उनसे बातचीत भी की थी, लेकिन वह ज़्यादा आत्मविश्वास में नजर नहीं आए। यह जानना भी जरूरी होता है कि क्या शमी खुद टेस्ट प्रारूप में वापसी करने के इच्छुक हैं।
टेस्ट में शमी पूरी तरह से बाहर नहीं किये गए हैं लेकिन उनका भविष्य फिटनेस और दिलीप ट्रॉफी के ऊपर टिका हुआ है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू हो रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि शमी ईस्ट ज़ोन की टीम का हिस्सा होंगे।
इस रिपोर्ट को ही माना जाए, तो शमी फिटनेस को लेकर आईपीएल में भी संघर्ष कर ही रहे थे। उनकी गेंदों में तेजी और लाइन दोनों की कमी देखने को मिल रही थी। वह कुछ देर में मैदान से बाहर चले जाते थे। जल्दी थकान हो रही थी। इसी वजह से वह आईपीएल में सिर्फ 6 विकेट हासिल कर पाए थे और कहीं न कहीं शमी को अपनी फिटनेस के बारे में सब पता था। आईपीएल में पैसों का गेम होता है, इसलिए खिलाड़ी फिटनेस को लेकर उस समय कोई बात नहीं करता। बुमराह के साथ भी यही था।
बुमराह आईपीएल में शुरुआती कुछ मैच नहीं खेले थे लेकिन बाद में पूरा टूर्नामेंट खेल गए। इसके बाद जब टेस्ट क्रिकेट खेलने की बात आई, तो वह इंग्लैंड में तीन टेस्ट ही खेलते हैं। हार्दिक पांड्या रेड बॉल क्रिकेट को बहुत पहले छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications