सुनील गावस्कर ने BCCI से मांगी बड़ी बाउंड्री लाइन, आखिर क्या है इस अजीब रिक्वेस्ट की वजह
Sunil Gavaskar: अगले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करने वाले हैं। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2028 में होगा, जिसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर आयोजित करेंगे। इसे लेकर सुनील गावस्कर ने एक बड़ी मांग रखी है।
ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी बड़े होते हैं और इसकी बाउंड्री लाइन भी काफी दूर होती है। छक्के जड़ने के लिए ताकत और टाइमिंग दोनों की आवश्यकता रहती है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को छक्के जड़ने में परेशानी हुई थी, यह सबने देखा था।

सुनील गावस्कर के अनुसार घरेलू सीजन स्टार्ट होने पर बाउंड्री डायमेंशन बड़े करने चाहिए। गावस्कर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेलने के लिए बड़ी बाउंड्री के लिए तैयारी होनी चाहिए। छोटी बाउंड्री लाइन से बड़ी में जाकर खेलने से नुकसान होता है।
उन्होंने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा कि नया भारतीय घरेलू सीजन की शुरुआत होते ही बाउंड्री का डायमेंशन बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले हमारे बल्लेबाज इसकी आदत डाल सकें। उन्होंने कहा कि लगभग हर मैदान पर एलईडी विज्ञापन बोर्डों के पीछे लोगों के चलने लायक पर्याप्त जगह होती है। इससे साफ है कि अगर इस जगह का उपयोग किया जाए, तो बाउंड्री का आकार अपने आप बढ़ जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बल्लेबाजों को एकदिवसीय क्रिकेट में अलग अप्रोच के साथ खेलना चाहिए। उन गेंदबाजों की पहचान करना चाहिए, जिनको काउन्टर अटैक करने की आवश्यकता नहीं होती है। उन गेंदबाजों को टारगेट करो, जिनके सामने आप रन बना पाओ। दुनिया में किसी भी टीम के पास टॉप पांच गेंदबाज नहीं हैं।
गावस्कर ने कहा कि जिस तरह टी20 में 8 से 12 ओवर मिलते हैं, जहां रन लूट सकते हैं। उसी तरह वनडे में भी धैर्य रखना चाहिए भले ही आप 380 रनों का लक्ष्य ही चेज क्यों नहीं कर रहे हों। शॉट सलेक्शन भी अहम है, बल्लेबाज को अपनी इमेज को देखते हुए अहंकार में आकर शॉट नहीं खेलना होता है।


Click it and Unblock the Notifications
