खुल गया ऋषभ पंत को IPL में 27 करोड़ देने का राज़, नीलामी के इतने दिन बाद LSG के मालिक का बड़ा खुलासा
आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत के ऊपर रिकॉर्ड बिड लगी और अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको खरीद लिया। लखनऊ ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया।
टीम के मालिक संजीव गोयनका ने आरटीएम कर रही दिल्ली कैपिटल्स को रोक दिया। 20 करोड़ के बाद दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल कर पंत को टीम में शामिल करने का फैसला लिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजीव गोयनका ने सीधा 27 करोड़ बोल दिया और पंत को खरीद लिया।

इतनी बड़ी रकम में पंत को खरीदने के पीछे कारण अब सामने आया है। संजीव गोयनका ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि दिल्ली के सह-मालिक पार्थ जिंदल पंत के लिए क्रेजी थे। वह उनको खरीदने के लिए किसी भी अमाउंट पर जा सकते थे। इस वजह से एक ऐसी रकम बोली गई, जो दिल्ली आरटीएम इस्तेमाल करते हुए भी खर्च नहीं कर सकती थी।
रणवीर अलाहबादिया के शो पर गोयनका ने कहा कि श्रेयस अय्यर के पीछे पार्थ जिंदल 26.5 करोड़ की राशि तक चले गए थे और पंत के पीछे भी पागल थे। मैंने उनसे दो कदम आगे जाकर बोली लगाने का प्लान किया। इसके पीछे आइडिया यह थी कि पार्थ रुक जाए। हमने पंत को लेकर तीन समीकरणों के बारे में सोचा था और तीनों में वह अहम थे।
गोयनका ने कहा कि हमें पता था कि पंत को खरीदेंगे, इस वजह से 25 से 27 करोड़ की रकम उनके लिए रखी थी। इसके बाद जब बिड 21 से 22 करोड़ पर रुकी तो दिल्ली ने आरटीएम इस्तेमाल करने में समय नहीं गंवाया। इसका मतलब है कि वे पूरी तरह से ऋषभ को लेने जा रहे थे।
संजीव ने आगे कहा कि जैसा भी हो, उन्होंने ऋषभ को रिटेन नहीं किया या वह खुद नहीं रहना चाहते थे। इस पर कमेंट करने का अधिकार मुझे नहीं है। पार्थ का रिएक्शन अगर आप देखें, तो लग रहा था कि डील हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए हमने सोचा कि 27 करोड़ की राशि काफी है। अगर पंत नहीं आते तो एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी को मिस करते, जिनके इर्द-गिर्द टीम बनी है।












Click it and Unblock the Notifications