रिंकू सिंह के करोड़ों के बंगले में क्यों नहीं रहते उनके माता-पिता! क्या बेटे से हो गई है कोई गलती?

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) समाजवादी पार्टी (SP) की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज (Priya saroj) से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच स्टार क्रिकेटर का अलीगढ़ में 3.5 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन उनके माता-पिता इस नए घर में नहीं रहना चाहते हैं। हालांकि, इसके पीछे का एक बड़ा कारण भी सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू और प्रिया ने हाल ही में सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

rinku singh parents

सगाई की खबर पर क्या बोले प्रिया सरोज के पिता?

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरों पर प्रिया के पिता का रिएक्शन भी आया था। सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस खबर को फर्जी बताया। रिंकू के पिता ने बताया कि बड़े दामाद के पास रिश्ते की बात आई थी। हालांकि सगाई की बात सही नहीं है।

कौन हैं SP की सांसद प्रिया सरोज

दरअसल, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) ने टिकट दिया था। वह तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। 2024 में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को 35,850 मतों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता।

सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद होने के अलावा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं। प्रिया सरोज कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सोशल एक्टिविटी में हमेशा एक्टिव रही हैं। प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

रिंकू के करोड़ों के बंगले में क्यों नहीं रहते माता-पिता!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ के युवा क्रिकेटर के माता-पिता अपने संघर्ष के दिनों को नहीं भूलना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने जिस घर के आंगन में सपने देखे और बेटे को सफलता की सीढ़ियां चढ़ते देखा, अब वह उस घर को छोड़ना नहीं चाहते।

रिंकू के परिवार ने वो दिन भी देखें हैं, जब उनके पिता खानचंदर सिंह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, और जैसे तैसे अपना घर चलाते थे। हालांकि, अब वक्त बदल चुका है, रिंकू टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं, लेकिन उनके माता-पिता ने जिस घर में दुख झेले उसी घर में वे खुशियां भी मनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+